Advertisement

सोनपुर से पहलेजा लाल गाड़ी टिकट जांच अभियान से बेटिकट यात्रियों में हड़कंप

पकड़े गए 145 बेटिकट यात्रियों से ₹56,530 की रेल राजस्व की प्राप्ति

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर रेल मंडल के सोनपुर से पहलेजाघाट तक लाल गाड़ी में बीते 2 जून को मुख्यालय के निर्देश पर एक विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत ट्रेन को प्रत्येक छोटे-बड़े स्टेशनों एवं हॉल्ट्स पर रोककर गहन टिकट जांच की गई।

इस अभियान के दौरान बिना टिकट या अनियमित रूप से यात्रा कर रहे कुल 145 रेल यात्रियों को पकड़ा गया, जिससे रेलवे को कुल ₹56,530 (छप्पन हजार पांच सौ तीस रुपये) राजस्व की प्राप्ति हुई। उक्त चेकिंग अभियान में टीटीई, आरपीएफ एवं रेलवे के अन्य अधिकारीगण सक्रिय रूप से शामिल रहे।

सोनपुर रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार ने 3 नून को उपरोक्त जानकारी देते हुए इस सफल अभियान की सराहना करते हुए कहा कि, इस प्रकार के सघन टिकट जांच अभियानों से यात्रियों में जागरूकता बढ़ी है और स्टेशनों पर टिकट बिक्री में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि सोनपुर रेल मंडल में इस तरह के अभियान निरंतर रूप से जारी रहेंगे। रेल प्रशासन यात्रियों से अपील है कि वे बिना टिकट यात्रा करने से बचें और नियमों का पालन करते हुए वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *