Advertisement

बिहार फ़िल्म एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट द्वारा बेगूसराय रत्न समारोह

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। बिहार फ़िल्म एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट (रजि.) के सौजन्य से पहली बार बिहार के बेगूसराय में बीते एक जून को भव्य पुरुस्कार समारोह बेगूसराय रत्न सम्मान का आयोजन किया गया।

समारोह में बेगूसराय जिले के विभिन्न क्षेत्रो से जुड़े 9 उत्कृष्ट जनों को यह सम्मान दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राधा डेंटल केयर के फाउंडर डॉ उदय शंकर, उत्तराखण्ड सरकार के मंत्री श्यामवीर सैनी थे। जबकि विशेष अतिथियों में बरौनी एनसीसी के कर्नल दीपक कुमार ने अपने कैडेट्स एवं आर्मी ऑफिसर के साथ शामिल होकर रहिवासियों को प्रेरित किया।

इस अवॉर्ड का स्लोगन आप धरोहर हैं था। बेगूसराय रत्न सम्मान का आयोजन बेगूसराय बिहार के मिथिला रिसॉर्ट में किया गया। इस वर्ष 9 समाज के श्रेष्ट जनों को यह सम्मान मिला। जिसमें लोकप्रिय जन प्रतिनिधि खुदाबंदपुर (मुशहरी) मुखिया शोभा देवी, कविता कुमारी (रंगमंच) चकिया (बीहट), शिवा सिंह राजपूत (फ़िज़िकल ट्रेनिंग) पनहास, अखिल सिंह (लिरिक्स रायटर) सिमरिया, बबलू कुमार (स्टील फोटोग्राफर) डुमरी, सुरेंद्र प्रसाद मिश्र (सर्वधर्म हिताय) नागदह, मिथलेश कांति (साहित्य) मेहना, अब्दुल्लाह निजामी (उदघोषक) तेघड़ा और शहीद सुजीत कुमार (सैनिक) मरणोपरांत (अमरपुर) शामिल हैं।

इस संबंध में हीरो राजन कुमार का कहना है कि इस अवॉर्ड के आयोजन का उद्देश्य बेगूसराय जिले के नव विभूतियो को इस पुरस्कार के माध्यम से एक सम्मान दिया जाए। जिससे जिले में जागरूकता का माहौल बन सके और आने वाली पीढी अपने-अपने क्षेत्रो में उत्कृष्ट योगदान देकर इस पुरस्कार को प्राप्त करने का हकदार बन सके। उन्होंने बताया कि सम्मानित विभूतियो को कई लाभ मिलने वाला है।

ज्ञात हो कि, बफटा (बीएफटीएए) मुम्बई, दिल्ली, कोलकाता और पटना में कार्यक्रम का आयोजन करने के बाद अब बिहार के अलग अलग जिलों में इस तरह के सम्मान समारोह को आयोजित कर रही है।ताकि आमजन जागरूक हों और बेहतर करने के लिए प्रेरित हों। तारुणी तारण नाट्य समिति बेगूसराय (बिहार) का सहयोग देखने लायक रहा। राधा डेंटल केयर मुंगेर आरडीडी प्रोडक्शन, मापा मुवी मेकर्स के सभी सदस्यों ने अवॉर्ड को सफल बनाने में काफी मेहनत की।

अवॉर्डी के अलावा जितने भी अतिथि उपस्थित थे, उन्हें तरूणी तारण नाट्य समिति के सचिव सुरेंद्र प्रसाद मिश्र द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर गणेश गौरव, रामपदारथ महतो, मोहम्मद सुलेमान, सुहेल राणा, दिलीप कुमार सिन्हा, रंजीत आदि सभी ने एक स्वर में कहा कि बेगूसराय में इस तरह का पहला कार्यक्रम हुआ है, जो सराहनीय हैं। यहां उपस्थित मीडियाकर्मी को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति में शामिल राजन रॉक, बाबा, पुष्प सभी ने अथक प्रयास से बेगूसराय रत्न सम्मान को ऐतिहासिक बना दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *