Advertisement

वैशाली की नई जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने संभाला पदभार

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली के नये जिलाधिकारी वर्षा सिंह बनाये गये है। वे वर्ष 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा चयनित है। जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने 3 जून कॉ वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर स्थित समाहरणालय में जिलाधिकारी का पदभार संभाल लिया है। निवर्तमान जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा से उन्होंने पदभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण करने के अवसर पर अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, वरीय कोषागार पदाधिकारी सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी मौजूद रहे।
ज्ञात हो कि, निवर्तमान जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा वैशाली जिले में पिछले 3 वर्षों से कार्यरत थे।

अपने कार्यकाल के दौरान मीणा ने आम जनता के लिए बहुत से कार्य किए। साथ ही जिले के भ्रष्ट कर्मचारियों पर नकेल कसने में इन्हें कामयाबी भी मिली। कुल मिलाकर पूर्व जिला पदाधिकारी मीणा का इस जिले में कार्यकाल अच्छा रहा तथा आम जनता का इन पर भरोसा कायम रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *