एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में 23वी. ऑल इंडिया टेन्शिनकान कराटे चैंपियनशीप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिला के हद में चंद्रपुरा की रहने वाली रियांशी चौधरी एवं रिधिमा चौधरी ने जिला उपायुक्त अजय नाथ झा से भेंट की। मौके पर जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन उपस्थित थी।
इस अवसर पर बोकारो जिला उपायुक्त झा ने दोनों कराटे खिलाड़ी बहनों को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी। दोनों बहने आगे और बेहतर करें बोकारो जिला, झारखंड राज्य व देश का नाम रौशन करें, इसके लिए उन्होंने शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी बुन ने बताया कि उत्तराखंड के मसूरी स्थित टाउन हाल में 23वी. ऑल इंडिया टेन्शिनकान कराटे चैंपियनशीप का आयोजन बीते 29 एवं 30 मई को किया गया था। जिसमें डीवीसी चंद्रपुरा कॉलोनी की रहने वाली दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की छात्रा रियांशी चौधरी ने गोमिते में सवर्ण पदक वेट ग्रुप 27 केजी एवं रिधिमा चौधरी ने गोमिते में सवर्ण पदक 32 केजी वर्ग में अर्जित किया। दोनों के अभिभावक मनीष कुमार एवं अर्चना प्रभा है।
![]()













Leave a Reply