प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। मुसलमानों का पावन त्यौहार बकरीद उर्फ ईद-उल-अजहा उर्फ कुर्बानी को सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं भाईचारे के साथ मनाए जाने को लेकर 3 जून को अपराह्न बोकारो जिला के हद में पेटरवार एवं जरीडीह थाना में पारंपरिक तरीके से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पुलिस व् प्रशासनिक पदाधिकारियों सहित विभिन्न पंचायत के मुखिया, उप मुखिया, पंचायत के गणमान्य, बुजुर्ग, दोनो पक्ष के पूजा कमिटी के अध्यक्ष, प्रखंड क्षेत्र के कई राजनीतिक दलों प्रतिनिधि आदि सम्मिलित थे।
जानकारी के अनुसार पेटरवार थाना के सभा कक्ष में थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शांति समिति अध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संतोष कुमार महतो, जिला परिषद सदस्य प्रह्लाद महतो, सहायक अवर निरीक्षक शिवाजी सरदार, डीसी मुर्मू, एनएस बानरा, रामदयाल लोहरा आदि मंचासिन थे।
शांति समिति की बैठक में दोनो पक्ष के आगंतुक प्रतिनिधियों की बाते ध्यान से सुनने के बाद आगामी 7 जून को त्योहार मनाए जाने के दौरान किसी क्षेत्र से कोई भी शरारती तत्वों द्वारा किसी तरह की भी ओछी हरकत करते हैं तो थाने को सूचना दें। उसके खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जायेगी। मौके पर पेटरवार, बुंडू, जोरूवाटांड़, सदमाकला, अंगवाली, चलकरी, चरगी, लेपो, पतकी, लुकैया, ओरदाना आदि गांव के रहिवासी शामिल थे।

थाना के मुंशी अजय कुमार सिंह सहित राजू अंसारी, प्रदीप ठाकुर, चालक असगर अंसारी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, मनोहर मुर्मू, मो. मुमताज अंसारी, उप मुखिया चलकरी संजय मंडल, शांति लाल जैन, सिद्धेश्वर बेदिया, आर सहगल, राजेश शर्मा, पत्रकार अजीत जायसवाल, राकेश शर्मा, प्रदीप सेठी, अबादत, मो. इकबाल, खुर्शीद आलम, कपिल महतो व् अन्य उपस्थित थे।
इसी तरह जरीडीह थाना में थाना प्रभारी बिपिन कुमार महतो की अध्यक्षता में शांति समिति की आयोजित बैठक में सीओ ऋतुराज, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अशोक मंडल, बिनोद महतो, मुखिया गिरेंद्र मिश्रा, शांति देवी, बलराम तिवारी सहित अनेकों गणमान्य एवं थाना के कर्मी शामिल थे। बैठक में थाना प्रभारी महतो एवं सीओ ने कहा कि मिथ्या अफवाह फैलाने वाले तत्वों को किसी भी हालत में बक्शा नही जायेगा।
![]()













Leave a Reply