Advertisement

हरिहरक्षेत्र की धरती पर मिला अपार स्नेह और समर्थन-डॉ महाचन्द्र प्रसाद सिंह

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार सरकार द्वारा सवर्ण आयोग का अध्यक्ष बनाये जाने के बाद 3 जून को पहली बार सारण जिला के हद में सोनपुर पहुंचे पूर्व मंत्री व् वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह का बाबा हरिहरनाथ मंदिर एवं राहर दियारा चौक स्थित दुखहरणी दुर्गा माता मंदिर के निकट कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। डॉ सिंह के साथ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र कुमार सिंह भी साथ थे।

विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के पश्चात बाबा हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के उपाध्यक्ष विनोद सिंह सम्राट एवं सचिव विजय सिंह लल्ला ने सवर्ण आयोग अध्यक्ष डॉ सिंह को बाबा हरिहरनाथ मंदिर का तैल चित्र भेंट कर सम्मानित किया।

यहां मंदिर के सत्संग भवन में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उपेंद्र सिंह के संयोजन में आयोजित अभिनंदन सह नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्वागत भाषण विनोद सिंह सम्राट ने दिया, जबकि कार्यक्रम का संचालन अविनाश कुमार ने किया। अपने संबोधन में आयोग अध्यक्ष डॉ सिंह ने अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के पूर्ण निर्वहन का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस आयोग के अध्यक्ष बनाए जाने से संपूर्ण देश के सवर्ण समाज की आशा भरी निगाहें उनकी ओर है। इसके लिए उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री क्रमशः बिजय सिन्हा व् सम्राट चौधरी और सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि सवर्णो के उत्थान के साथ-साथ सवर्णो और पिछड़ों के बीच की खाई को पाटने का कार्य भी किया जाए। उन्होंने सोनपुर में नागरिक अभिनंदन के बाद अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जब सोनपुर की पुण्य भूमि पर कदम रखा, तो यहां के कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ताओं ने जिस आत्मीयता और जोश के साथ उनका स्वागत किया, वह दिल को छू लेने वाला था। कहा कि यह केवल स्वागत नहीं था, बल्कि एक मजबूत जनसंपर्क, समर्पण और परिवर्तन की भावना का प्रतीक था।

सोनपुर की जनता का उत्साह, युवाओं की जागरूकता और वरिष्ठजनों का आशीर्वाद मिला। उन्होंने कहा कि आप सभी के स्नेह और समर्थन के लिए हृदय से आभार। यही ऊर्जा हमें अपने लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर करती है। समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता उपेंद्र सिंह ने डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह के विधान पार्षद के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यो का उल्लेख किया और सोनपुर क्षेत्र की जनता के साथ उनके व्यक्तिगत लगाव को रेखांकित किया। समाजसेवी ध्रुवदेव शर्मा एवं सुशांत शेखर ने नई जिम्मेदारी की बधाई देते हुए सवर्ण समाज की अपेक्षाओं को उनके सामने रखा और कहा कि अब पूरा सवर्ण समाज आशा भरी निगाहों से उनकी ओर देख रहा है।

Oplus_131072

जदयू के प्रखंड अध्यक्ष चंदेश्वर भारती ने कहा कि आयोग अध्यक्ष डॉ सिंह के सवर्ण आयोग का अध्यक्ष बनने से न केवल सवर्ण, बल्कि समाज का हर वर्ग प्रसन्न है।भाजपा महिला मोर्चा की मंत्री डॉ सीमा शर्मा ने उनके शैक्षणिक कार्यो और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बौ‌द्धिक प्रमुख डॉ पंकज ने डॉ सिंह की अनवरत कार्यशीलता और सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन पर प्रकाश डालते हुए शुभकामनाएं दी। मौके पर नमामि गंगे के सुनील दुबे, भाजपा नेता नरेशु सिंह, जदयू नेता आनंद किशोर सिंह आदि उपस्थित थे।

राहर दियारा चौक दुखहरणी दुर्गा मंदिर के निकट आयोग अध्यक्ष का भव्य स्वागत

बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचने से पूर्व राहर दियारा चौक स्थित दुखहरणी दुर्गा मंदिर के मुख्य द्वार के निकट पहुंचने पर सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार सिंह के साथ-साथ सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत के सरपंच दिलीप शर्मा, भाजपा सोनपुर दक्षिणी मंडल महामंत्री अविनाश कुमार, पवन शर्मा, धनंजय शर्मा आदि ने अंगवस्त्र एवं पुष्प माला से उनका भव्य स्वागत किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *