Advertisement

बांग्ला वेब स्टोरी डाइवोर्स जल्द आर्या डिजिटल ओटीटी पर होगी रिलीज

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। आर्या डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत बांग्ला वेब स्टोरी डाइवोर्स बहुत जल्द रिलीज होगी। कहानी में भरपूर मनोरंजन और सामाजिक प्रेरणा भी हैं।

जैसा कि वेब स्टोरी के शीर्षक से ही ज्ञात होता हैं कि यह पति – पत्नी के जीवन से जुड़ी कहानी पर आधारित है। इसमें पूजा दास, मौसमी खातून और अमित कुमार पत्रा ने अभिनय किया है। जबकि, निर्देशक पवनप्रीत सिंह, निर्मात्री पूनम दुर्गेश सिंह, क्रिएटिव हेड प्रदीप सिंह, ओटीटी क्रिएटिव कुंदन सिंह, लाइन प्रोड्यूसर विनोद त्रिपाठी एवं डीओपी सोनू कुमार हैं।

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने बताया कि इससे पहले भी कई बांग्ला वेब स्टोरी ओटीटी पर रिलीज हैं। कहा कि आगे भी कई वेब स्टोरी रिलीज होंगे। कहा कि बांग्ला वेब स्टोरी को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा हैं।

जल्दी ही आर्या डिजिटल ओटीटी के एक लाख डाउनलोड होने को हैं। वहीं प्रतिदिन हजारों की संख्या में दर्शक आर्या डिजिटल ओटीटी का सब्सक्रिप्शन ले रहे हैं। सिंह के अनुसार बांग्ला भाषा के अतिरिक्त अन्य भाषाओं में भी ओटीटी पर कंटेंट उपलब्ध हैं। उम्मीद हैं यह वेब स्टोरी भी दर्शकों को जरूर पसंद आयेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *