Advertisement

ओमप्रकाश राम बनाये गये काउंसिल के ढोरी, बीएंडके, कथारा व् एमआरएस प्रभारी

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। ऑल इंडिया सिड्यूल कास्ट/ट्राइब्स एंड बैकवर्ड क्लासेज इम्प्लांइज कोऑर्डिनेशन काउंसिल के बेरमो कोयलांचल स्थित ढोरी, बीएंडके, कथारा तथा एमआरएस का प्रभारी सीसीएल कर्मी ओमप्रकाश राम को बनाया गया है। राम के प्रभारी बनने से कोयलांचल में हर्ष देखा जा रहा है।

काउंसिल के कोल इंडिया अध्यक्ष/महासचिव एवं सीसीएल जोन महासचिव बृज किशोर राम द्वारा बीते 30 मई को जारी पत्र में ओमप्रकाश राम को उपरोक्त क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। काउंसिल महासचिव राम द्वारा जारी पत्र (पत्रांक-SC/ST/OBC/2025/07) के अनुसार ओमप्रकाश राम के अलावा काउंसिल के सीसीएल कार्यकारी अध्यक्ष एल एल लकड़ा का दूसरी कंपनी में स्थानांतरण से रिक्त पद पर सर्वसम्मति से तेजू रविदास को कार्यकारी अध्यक्ष के अलावा मगध, चन्द्रगुप्त तथा संघमित्रा कोयला क्षेत्र का प्रभारी मनोनीत किया गया है।

पत्र की प्रति अध्यक्ष एससी, एसटी, ओबीसी आयोग भारत सरकार नई दिल्ली, निदेशक एससी/एसटी आयोग रांची, सीसीएल सीएमडी, निदेशक कार्मिक, संपर्क अधिकारी एससी/एसटी सेल, सीएमएस, मुख्य सुरक्षा पदाधिकारी, महाप्रबंधक औद्योगिक एवं कार्मिक, महाप्रबंधक कल्याण, महाप्रबंधक एनई, महाप्रबंधक ऑपरेशन, उपायुक्त व् पुलिस अधीक्षक चतरा, बोकारो, लातेहार टब रामगढ़ सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों को प्रेषित किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *