Advertisement

सोनपुर मंडल में टिकट जांच का व्यापक असर, टिकट बिक्री रिकॉर्ड 8 प्रतिशत वृद्धि

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल में टिकट चेकिंग अभियान का सकारात्मक प्रभाव बड़े स्तर पर देखा जा रहा है। मंडल में लाल गाड़ी चेक, मजिस्ट्रेट चेक, बस रेड चेक तथा फोर्ट्रेस्ट चेक जैसे निरंतर और प्रभावशाली जांच अभियानों के परिणामस्वरूप यात्रियों में नियमित टिकट खरीदने की प्रवृत्ति में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।

बताया जाता है कि इन जांच अभियानों से टिकट विहीन यात्रा पर लगाम लगी है और यात्रियों में टिकट लेने के प्रति जागरूकता बढ़ी है। इसके प्रत्यक्ष परिणामस्वरूप सोनपुर रेल मंडल में टिकट बिक्री में 8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो पूरे पूर्व मध्य रेलवे ज़ोन में सर्वाधिक है।

बताया जाता है कि मंडल के लाल गाड़ी मुजफ्फरपुर से दिघवारा के बीच एक जून को टिकट जांच अभियान चलाई गयी। विशेष रूप से लाल गाड़ी चेकिंग की पहल से यात्रियों में टिकट खरीदने की प्रवृत्ति में भारी परिवर्तन आया है। यह पहल यात्रियों में अनुशासन और नियमों के पालन की भावना को प्रोत्साहित कर रही है, जिससे रेलवे को राजस्व में सतत वृद्धि हो रही है।

रेलवे प्रशासन इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए टिकट चेकिंग स्टाफ, वाणिज्य विभाग, रेल सुरक्षा बल एवं समस्त अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के सघन निरीक्षण जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराया गया है। रेलवे का यह प्रयास न केवल राजस्व वृद्धि की दिशा में एक सफल कदम है, बल्कि यात्रा को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और नियमबद्ध बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *