इस दौरान की गयी कुल 56 वारंटियों की गिरफ्तारी
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पूरे जिले में कांड के वांछितों के विरूद्ध बड़े पैमाने पर कुर्की, इश्तेहार, वारंट, सम्मन संकल्प चलाया जा रहा है। इस संकल्प के तहत विगत 72 घंटे में कुल 1416 कुर्की, इश्तेहार, वारंट एवं सम्मन का निष्पादन किया गया। इस दौरान कुल 56 वारंटियों की गिरफ्तारी की गयी।
जानकारी के अनुसार सोनपुर पुलिस ने निकटवर्ती वैशाली जिला के हद में महुआ थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर सिंघाड़ा गांव के हत्याकांड के एक फरार अभियुक्त सोनू सिंह उर्फ शंभू के घर पर पहुंचकर दंड प्रक्रिया संहिता 82 के तहत इश्तिहार चिपकाने की कार्रवाई की।
विदित हो कि निकटवर्ती सारण जिला के सोनपुर थाना क्षेत्र के दुधैला रहिवासी राजा सिंह हत्याकांड में अभियुक्त सोनू सिंह उर्फ शंभू लगातार फरार चल रहा है, जिसके कारण आरोपी के घर पर इश्तिहार चिपकाया गया।

बताया जाता है कि सोनपुर थाना क्षेत्र के दुधैला रहिवासी राजा सिंह को योजना बद्ध तरीके से वैशाली बुलाकर हत्या कर दिया गया था। उल्लेखनीय है कि इस मामले में एक अन्य अभियुक्त रंजीत कुमार पिता रुदल सिंह सा. चंद्रभान उर्फ डगुरु थाना महुआ जिला वैशाली को गिरफ्तार कर पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। अभियुक्त शंभू सिंह के लगातार फरार रहने की स्थिति में अग्रिम कार्रवाई में पुनः उसके विरुद्ध कुर्की जप्ती की कार्रवाई की जाएगी।
![]()













Leave a Reply