Advertisement

शाहपुर दियारा बल्ली टोला में 6 करोड़ 71 लाख की लागत से कटाव अवरोधक कार्य शुरु

सोनपुर के राजद विधायक डॉ रामानुज प्रसाद ने किया शुभारंभ

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर प्रखंड के शाहपुर दियारा पंचायत बल्ली टोला में एक जून को कटाव अवरोधक कार्य शुरु किया गया। सोनपुर के राजद विधायक डॉ रामानुज प्रसाद ने 6 करोड़ 71 लाख रुपए की लागत से कटाव अवरोधक कार्य का फीता काटकर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधायक डॉ रामानुज प्रसाद ने कहा कि कटाव अवरोधक कार्य पूर्ण होने से शाहपुर दियारा पंचायत के बल्ली टोला के रहिवासियों की भूमि एवं मकान सुरक्षित हो जाएगा, जिससे जान-माल की भी सुरक्षा होगी। उन्होंने कहा कि कटाव अवरोधक कार्य की स्वीकृति के लिए अथक प्रयास करना पड़ा है। बार-बार इस कार्य के लिए विधानसभा में प्रश्न किया, विभागीय मंत्री, प्रधान सचिव, जल संसाधन विभाग से मिलकर उक्त कटाव अवरोधक कार्य के लिए आग्रह किया तब जाकर कार्य की स्वीकृति मिली। उन्होंने मौके पर संवेदक एवं अभियंताओं को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि कटाव अवरोधक कार्य ससमय पूरा हो।

उक्त शुभारंभ कार्यक्रम में कार्यपालक अभियंता रामबाबू राय, सहायक अभियंता सचिन कुमार, कनीय अभियंता बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमण्डल छपरा मनीष कुमार, कार्य संवेदक मनीष शुक्ला, मुखिया विनय राय, शंकर राय, पूर्व मुखिया नंदकिशोर चौधरी, नागेन्द्र दास, बच्चू राम, ओम नारायण राय आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *