Advertisement

लॉन्च हुआ ‘डियर माया’ का ट्रेलर

एक लंबे अरसे तक कैंसर से जूझने के बाद अभिनेत्री मनीषा कोइराला फिल्म डियर माया के साथ फिर से बड़े परदे पर एंट्री करने जा रही हैं। ‘डियर माया’ का ट्रेलर ऑनलाइन लॉन्च हो चुका है और इसने रिलीज होने के साथ ही दर्शकों के मन में फिल्म को लेकर जिज्ञासा जगा दी है।

फिल्म में मनीषा, माया नाम की एक महिला का किरदार निभा रही हैं जो 20 सालों से घर से बाहर ही नहीं निकली। स्कूल में पढ़ने वाली दो लड़कियां माया के बारे में जानना चाहती हैं। वे चाहती हैं कि माया घर से बाहर की दुनिया भी देखे और इसके लिए वे एक ट्रिक यूज करती हैं।

ट्रेलर में दिखता है वे दोनों लड़कियां माया को काल्पनिक प्रेमपत्र लिखती हैं और माया उन ख़तों पर भरोसा कर लेती है। माया की जिंदगी में उन प्रेम पत्रों से एक नया मोड़ आता है, उसकी जिंदगी में खुशियां वापस लौट आती हैं। कहानी में एक भयावह मोड़ तब आ जाता है जब माया घर का सारा सामान बेचकर अपने उस अजनबी प्रेमी को ढूंढने दिल्ली चले जाती है।

इसके बाद माया के साथ क्या होता है, यह सवाल ट्रेलर ने बखूबी दर्शकों के मन में डाल दिया है। फिल्म 2 जून 2017 को रिलीज होगी। डियर माया के बाद मनीषा राजकुमार हिरानी की दत्त बॉयोपिक में भी नरगिस की भूमिका निभाते नजर आएंगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *