फिट इंडिया एवं खेलो इंडिया के तत्वाधान में डीएवी कथारा में निकाली गयी साइकिल रैली

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। फिट इंडिया एवं खेलो इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में एक जून को बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा में साइकिल रैली निकाला गया। रैली में सौ से अधिक विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेटों, शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने भाग लिया।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ जी एन खान की अगुवाई में फिट इंडिया एवं खेलो इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में यहां साइकिल रैली का आयोजन किया गया था। रैली की शुरुआत विद्यालय के वरीय शाखा (सीनियर विंग) से निकलकर कथारा ओपी परिसर पहुंचकर समाप्त हो गया। इस अवसर पर साइकिल रैली में शामिल छात्रों को प्राचार्य तथा कथारा ओपी द्वारा केला दिया गया।

रैली की शुरुआत के पहले प्राचार्य डॉ खान ने सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित सदस्यों को शपथ दिलाई कि वे प्रतिदिन आधे घंटे साइकलिंग करेंगे। साथ अपनी मित्र मंडली, परिवार के सदस्यों एवं पड़ोसियों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। प्राचार्य ने फिट इंडिया हेल्दी इंडिया का नारा भी बुलंद किया। तत्पश्चात उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कथारा ओपी प्रांगण में विजयी प्रतिभागियों को ओपी के सहायक अवर निरीक्षक के.एन. पाठक ने हौसला अफजाई की। पूरी रैली के दौरान जगह-जगह स्थानीय रहिवासी इकट्ठा होकर उत्साह पूर्वक विद्यार्थियों को देख रहे थे एवं प्राचार्य के इस पहल की सराहना कर रहे थे।

इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं उपस्थित गणमान्य जनों को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि साइकिल एक टिकाऊ, समावेशी और पर्यावरण अनुपूरक माध्यम है। यह हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक तो है ही साथ ही साथ पर्यावरण के संरक्षण एवं देश में उत्पन्न हो रहे पेट्रोलियम संकट को दूर करने का भी सर्वोत्तम साधन है। उन्होंने कहा कि हमें एक स्वस्थ जीवन शैली एवं देश के विकास में सहायक बनने के लिए साइकिल की सवारी को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।

यहां आयोजित पूरा आयोजन पूर्णतया सफल रहा एवं रहिवासियों के लिए कौतुकुल का विषय भी बना रहा। संपूर्ण कार्यक्रम क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार के निर्देश में संपन्न हुआ। उन्होंने अपने संदेश में विद्यार्थियों एवं संपूर्ण विद्यालय परिवार को इस आयोजन के लिए शुभकामना दी और आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी विद्यालय इस तरह के आयोजनों को प्राथमिकता देगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में वरीय शिक्षक राकेश रंजन, विद्यालय के शारीरिक शिक्षकों राहुल कुमार सिंह एवं शिव प्रकाश सिंह की विशेष भूमिका रही। यहां अतुल कुमार सिन्हा, अमरनाथ यादव, विमलेश कुमार, जयपाल साव, शिलेश मंडल, संगीत कुमार, लालबाबू प्रसाद यादव, चंचल मन्ना, शुभम कुमार, अनुज सिन्हा, छोटे लाल यादव उक्त सफल आयोजन के साक्षी बने।

 376 total views,  3 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *