Advertisement

स्टाफ रीक्रियेशन क्लब में जनता मजदूर संघ का मिलन समारोह

सतह पर दिखा जमसं का आपसी विवाद, बैठक से क्षेत्रीय सचिव नदारद

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा स्थित स्टाफ रीक्रियेशन क्लब में एक जून को जनता मजदूर संघ द्वारा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह मे दूसरे यूनियन को छोड़कर लगभग चार दर्जन कामगारों ने जमसं की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में संघ के क्षेत्रीय सचिव की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रहा।

जानकारी के अनुसार जनता मजदूर संघ के केंद्रीय कमेटी सह सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य रविंद्र नाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित मिलन समारोह में मुख्य रूप से जमसं सीसीएल रीजनल सचिव ओम प्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, ढोरी क्षेत्रीय सचिव विकास सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष धीरज पांडेय, बीएंडके क्षेत्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार, खासमहल शाखा सचिव संतोष कुमार आदि उपस्थित थे। मिलन समारोह का संचालन विकास सिंह ने किया।

इस अवसर पर दूसरे ट्रेड यूनियन को छोड़कर लगभग 40 श्रमिकों ने जमसं पर आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की। मौके पर संघ के रीजनल सचिव टीनू सिंह ने दूसरे यूनियन को छोड़कर जमसं में शामिल राजकुमार मंडल को कथारा क्षेत्रीय सचिव बनाने की घोषणा की तथा कहा कि इससे उनके यूनियन को यहां विस्तार करने तथा व्यवस्थित करने में बल मिलेगा।

दूसरे यूनियन को छोड़कर जनता मजदूर संघ में शामिल आर. इग्नेश, राजकुमार मंडल, देवनारायण गोप, जितेंद्र प्रसाद चौहान, दीपक कुमार यादव, पुतुल कुमार, मनोज कुमार, दिनेश कुमार, आकाश कुमार, जितेंद्र कुमार मंडल, कैलाश राम मांझी, रामदेव पांडेय, चंदन रविदास, प्रवीण कुमार, अमरनाथ साहा, कृष्णा भुईया, पवन कुमार साव, लतीफ, रॉबर्ट कनाडे, ओमप्रकाश, संतोष कुमार, देवाशीष रंजन, कैलाश ठाकुर, मोहम्मद मंजर अंसारी, पिंटू मल्लाह, गौतम राम, खुर्शीद आलम, शाहनवाज, भागीरथ चौहान, गौतम चौहान, किशोर मंडल, श्रीकांत मिश्रा, रमेश सिंह यादव आदि को यूनियन के वरीय पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया।

मिलन समारोह के बावत जमसं कथारा क्षेत्रीय सचिव कामोद प्रसाद से पुछे जाने पर उन्होंने बताया कि उन्हें इसकी सूचना नहीं है। साथ हीं कहा कि यदि इस प्रकार की बैठक उनके यूनियन द्वारा की गयी है तो यह प्रोटोकॉल के विरुद्ध है। नये क्षेत्रीय सचिव की घोषणा के बावत उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार किया। बहरहाल उक्त बैठक ने जमसं में दो फाड़ के संकेत दे दिए है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *