रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। रोटरी क्लब चास द्वारा सामाजिक दायित्व के तहत जिला के हद में चास स्थित रामरुद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय को 31 मई को पानी की टंकी भेंट की गई। क्लब के इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर रोटरी क्लब चास के अध्यक्ष विनोद चोपड़ा ने बताया कि विद्यार्थियों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें जल के महत्व के प्रति जागरूक करना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि यह पहल छात्रों में स्वच्छता और सेवा की भावना को भी जागृत करेगी।
विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार ने क्लब के इस प्रयास के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि पानी की सुविधा से छात्रों को न केवल राहत मिलेगी, बल्कि इससे उनमें अनुशासन और स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी आएगी।
संस्थापक अध्यक्ष संजय बैद्य ने बताया कि यह टंकी विद्यालय के छात्रों और स्टाफ की दैनिक जल आवश्यकता को पूरा करने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि अब यह स्कूल जल संग्रहण में भी सक्षम हो सकेगा। रोटरी क्लब के सचिव मुकेश अग्रवाल ने कहा कि क्लब समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व को निभाते हुए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।
इस अवसर पर कुमार अमरदीप, धनेश बंका, ललिता चोपड़ा, रितु अग्रवाल सहित विद्यालय के डॉ संतोष कुमार, डॉ हरे कृष्णा, अजीत कुमार दास, महेश महतो, डॉ रवि भूषण, उमाशंकर विश्वकर्मा सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply