प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। एक दैनिक अखबार के धनबाद जिला ब्यूरो प्रमुख की पुत्री खुशबू चौरसिया को 31 मई को भारतीय एनजीओ पुरस्कार परिषद द्वारा प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतिभा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान शिक्षा और सामाजिक उत्थान में खुशबू द्वारा महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है।
जानकारी के अनुसार अनुपुरम और थिरुकालुकुंदरम में स्थित अमेया कोचिंग सेंटर की संस्थापक और प्रबंध निदेशक के रूप में खुशबू ने तमिलनाडु में शैक्षिक परिदृश्य को बदलने के लिए खुद को समर्पित कर दिया है। उनकी यात्रा मात्र तीन हज़ार रुपये के निवेश से शुरू हुई। युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए उनके दृढ़ संकल्प ने रंग लाया। खुशबू ने गणित और विज्ञान विषयों में शत प्रतिशत सफलता दर का दावा किया है। यह सफलता न केवल प्रदान की गई शिक्षा की गुणवत्ता का प्रमाण है, बल्कि अपने असाधारण कोचिंग कार्य के अलावा चौरसिया ने वंचित युवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम शुरू किए हैं।
कम फीस की पेशकश और मुफ्त स्कूल स्टेशनरी प्रदान कर वह यह सुनिश्चित करती है कि वित्तीय बाधाएं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच में बाधा न बने। खुशबू दूसरो के लिए अनुसरण करने के लिए एक उल्लेखनीय उदाहरण स्थापित करती है। ज्ञात हो कि, खुशबु चौरसिया के पिता आर एन चौरसिया धनबाद में एक प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र में वरिष्ठ पत्रकार सह ब्यूरो प्रमुख हैं।
![]()













Leave a Reply