Advertisement

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर निकला नशा मुक्ति जन जागरूकता रथ

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर 31 मई को बोकारो जिला के हद में नशा मुक्ति जन जागरूकता रथ निकाला गया। उक्त जागरूकता रथ का आयोजन एनएसएस के. बी. कॉलेज बेरमो तथा कथारा ओपी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के. बी. कॉलेज बेरमो एवं कथारा ओपी बोकारो पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में कथारा चौक से बोड़िया दक्षिणी पंचायत के बाजारटांड़ तक नशा मुक्ति जन जागरूकता रथ एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी एवं ओपी प्रभारी के अगुवाई में स्वयं सेवकों की मदद से निकाला गया। मौके पर के बी कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा कि नशा मुक्त भारत निर्माण में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई बढ़ चढ़ कर शामिल हो रही है।

यह लगातार क्षेत्र के रहिवासियों को हर संभव जागरूक कर रही है। पुलिस के सहयोग से नशीली दवाओं, मादक पदार्थों के प्रयोग से होने वाले धन, स्वास्थ्य व परिवार के नुकसान व अवैध तस्करी के बारे में रहिवासियों से अपील की गई। कहा गया कि यदि आपके आस पास नशे का व्यापार होने की जानकारी हो तो पुलिस को सूचित करें, जिससे ऐसे तत्वों पर कार्रवाई की जा सके।

एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा कि जागरूकता रथ का मुख्य उद्देश्य युवाओं और समुदाय को नशे एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशा मुक्त समाज निर्माण की स्थापना की दिशा में कदम बढ़ाना है। मौके पर एनएसएस स्वयं सेवकों ने रहिवासियों को नशा न करने के लिए जागरूक किया और बताया कि नशा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से नशा और मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई। रहिवासियों के बीच नशे के ख़तरों पर चर्चा की गई एवं उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

पोस्टर, स्लोगन, भाषण के माध्यम से नशा मुक्त समाज निर्माण हेतु स्वयं सेवकों में सुमीत कुमार सिंह, पीयूष कुमार मंडल, सुधांशु कुमार, कुमकुम कुमारी, युवांशी कुमारी, सुनैना कुमारी, मोहिनी कुमारी, आंचल कुमारी, तनीषा कुमारी, तनीषा प्रवीण, नीतू कुमारी, जागृति कुमारी, तस्लीम अख्तर, मो. दिलबर, सोनिका कुमारी, सूरज देव साव, राजीव बाउरी, प्रकाश कुमार, गूंजा पल्लवी कुमारी, तनु कुमारी, मुस्कान प्रवीण, प्रज्ञा कुमारी, कोमल कुमारी, खुशबु कुमारी, सोनू शर्मा, रिचा प्रजापति, सुधांशु कुमार आदि स्वयं सेवक उपस्थित थे।

इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले स्वयं सेवकों को नशा मुक्त समाज निर्माण जैसे पुनीत कार्य में सहभागिता के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। नशा मुक्त जन जागरूकता रथ कार्यक्रम में कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार, कथारा ओपी के सहायक अवर निरीक्षक के एन पाठक, झामुमो नेता सह समाजसेवी शमशुल हक, कथारा ओपी के आरक्षी सुनील कुमार, संजय कुमार समेत महिला,पुरुष आदि शामिल रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *