Advertisement

सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देवजी के 419वां शहीदी दिवस पर सबद कीर्तन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद के करगली बाजार स्थित गुरुद्वारा में 30 मई को सिख समुदाय के पांचवें गुरु अर्जुन देवजी का 419वां शहीदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सिख समुदाय द्वारा गुरद्वारा में सबद कीर्तन का आयोजन किया गया।

गुरु अर्जुन देवजी के शहीद दिवस पर गुरुद्वारा कमिटी द्वारा कडाह प्रसाद, चना प्रसाद और शरबत का वितरण किया गया। यह कार्य गुरुद्वारा के बाहर सड़क किनारे स्टॉल लगाकर आते-जाते राहगीरों, वाहन चालको तथा अन्य आमजनों को रोककर वितरण किया गया।

शहीदी दिवस पर करगली बाजार गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष लाल सिंह तथा सचिव लैना सिंह ने कहा कि इस शहीद दिवस को पूरी सिख संगत मनाती है और प्रसाद तथा मीठा ठंडा जल का वितरण किया जाता है। बताया कि 419 साल पूर्व गुरु अर्जुन देवजी शहीद हुए थे। आज ही के दिन मुगल बादशाह जहांगीर के आदेश पर गुरु अर्जुन देवजी को सिख पंथ की रक्षा करने के लिए लाहौर (वर्तमान पाकिस्तान) में भीषण गर्मी के दौरान यासा व सियासत (किसी व्यक्ति को रक्त धरती पर बिना गिराए उसे सहित करना) कानून के तहत गर्म तवे में बैठा कर, उबली डेग में डालकर, सिर पर गर्म तेल डालकर मौत दी गयी थी।

उनके शरीर को रावी नदी में बहा दिया गया था। आज उस स्थान पर गुरुद्वारा श्रीडेरा साहिब है। मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के देवेंद्र सिंह, मुन्ना खालसा, बबलू सिंह, अरुण बंसल, पियूष बंसल, लवप्रीत सिंह, बबली सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरमुख सिंह, जगतार सिंह, गार्मेज सिंह सहित काफी संख्या महिलाएं उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *