Advertisement

टॉपर छात्र एवं छात्रा को प्रखंड कार्यालय में किया गया सम्मानित

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। जिला टॉपर छात्र एवं छात्र को प्रखंड कार्यालय में समारोह आयोजित कर अंग वस्त्र देखकर सम्मानित किया गया।

जानकारी बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड कार्यालय में 30 मई को आयोजित समारोह में जैक 10वीं के बोकारो जिला टॉपर राजलक्ष्मी एवं जिला स्तर पर तृतीय स्थान लाने वाले अनिकेत कुमार को बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ, बीडीओ महादेव कुमार महतो एवं सीओ आफताब आलम ने अंगवस्त्र एवं पुस्तक देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर एसडीओ मुकेश मछुआ ने कहा कि विद्यार्थी अगर लक्ष्य लेकर पढ़ाई करते हैं तो एक दिन उन्हें मंजिल जरूर मिलता है। इसके लिए उन्हें दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ मेहनत करते हुए आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि सफलता के पीछे उनके माता पिता एवं गुरुजनों का मार्गदर्शन भी रहता है।
बीडीओ महादेव कुमार महतो ने कहा कि राजलक्ष्मी एवं अनिकेत कुमार ने 10वीं की परीक्षा में जिला में अव्वल स्थान लाकर जिला सहित पूरे प्रखंड को गौरांवित किया है, इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।

सीओ आफताब आलम ने कहा कि मेहनत के बल पर उपलब्धि हासिल करना काफी सराहनीय कार्य है और दोनों विद्यार्थियों ने यह करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि मुझे यह भरोसा है कि आगे भी वे मेहनत करते हुए कीर्तिमान स्थापित करते हुए लक्ष्य प्राप्त करेंगे। मौके पर बीपीओ इकबाल अतहर वारसी, होसिर उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक ललन प्रसाद, मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव, गौरीशंकर प्रजापति, अमित कुमार, बासुदेव कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *