रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार के वन बचाव समिति के अध्यक्ष गंगाधर महतो अवैध वृक्षों की कटाई से काफी आहत है। समिति अध्यक्ष ने इसके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
वन बचाव समिति के अध्यक्ष गंगाधर महतो ने 29 मई को बताया कि कसमार वन क्षेत्र के जंगलों में अवैध कटाई को रोकने हेतु आज से अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत जंगलों में गस्ती करना मुख्य उद्देश है, ताकि जंगलों में अवैध कटाई पर अंकुश लग सके। गंगाधर ने बताया कि अगर जंगल में लकड़ी काटते हुए जो भी पकड़ा जाएगा, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
![]()













Leave a Reply