Advertisement

प्रधानमंत्री पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की अभद्र टिप्पणी से भाजपाईयों में उबाल

भाजपा कार्यकर्त्ता ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता के खिलाफ थाना में की शिकायत

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता की हेकड़ी एक बार फिर से सामने आई है। जिलाध्यक्ष गुप्ता सीधे तौर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ही अभद्र टिप्पणी की है, जिससे कांग्रेस पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के प्रधानमंत्री मोदी पर की गयी अभद्र टिप्पणी से भाजपाईयों में उबाल देखा जा रहा है।

बताया जाता है कि बोकारो जिला के हद में चास में आयोजित जय हिंद सभा कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुप्ता ने संबोधन के दौरान भारत पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाहिल कहा गया था। इस मामले में कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह ने उमेश गुप्ता के बयान को लेकर माफी मांगी गयी। कहा गया कि जिलाध्यक्ष से गलती हुए है। इस तरह का अशोभनीय भाषण उन्हें नहीं बोलना चाहिए था। कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सभी पार्टी एकजुट होकर काम की है। उन्होंने गुप्ता के अशोभनीय भाषण को स्लिप ऑफ टंग कहा है।

बताते चले कि जिलाध्यक्ष गुप्ता की हेकड़ी अब सिर चढ़ कर बोल रहा है। इनकी हेकड़ी से पार्टी की किरकिरी हो रही है। इस मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी के बोकारो जिला के वरीय नेता महावीर सिंह चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक शिष्टाचार, अनुशासन का पालन करने वाला पार्टी है।

जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता ने सार्वजनिक तौर पर देश के प्रधानमंत्री के बारे जो अभद्र टिप्पणी बोले है वह अशोभनीय है। कांग्रेस पार्टी इसका समर्थन नहीं करती है। इस तरह जिलाध्यक्ष को नहीं बोलना चाहिए था। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की छवि को धूमिल किया है। अन्य कांग्रेसी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के झारखंड प्रदेश आलाकमान से जिलाध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग की है।

दूसरी ओर, भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष जयदेव राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का पूरा डीएनए ही गलत है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल कार्यों को लेकर देश का नाम पूरे विश्व में हो रहा है। वहीं गुप्ता के अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष जयदेव राय ने चास थाना में लिखित तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *