Advertisement

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर के बी कॉलेज में एकदिवसीय सेमिनार

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सरकारी नौकरियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर 28 मई को बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के बी कॉलेज बेरमो में एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार कैरियर काउंसलिंग सेल एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में सरकारी नौकरियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन कॉलेज के जंतु शास्त्र सभागार में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा कि समय के साथ प्रतियोगिता बढ़ रही है। रोजगार के अवसर पाने के लिए पाठ्यक्रम के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जरूरी है। सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में अड्डा 247 के विषय विशेषज्ञ के रूप में आतिफ अकरम ब्रांच मैनेजर रांची एवं राकेश कुमार असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर अड्डा 247 शामिल रहे। जिन्होंने विभिन्न सरकारी नौकरियों के बारे में समग्र जानकारी दी। उन्होंने सरकारी नौकरियों के योग्यता तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी के लिए ठोस कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। यहां छात्र छात्राओं के विभिन्न प्रश्नों पर परिचर्चा भी आयोजित किया गया।

कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज गोपाल प्रजापति ने बताया कि लक्ष्य निर्धारित कर अपनी रुचि के अनुसार अपनी पढाई पर ध्यान देने की जरूरत है। आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ अरुण कुमार रॉय महतो ने कहा कि लगन, मेहनत, आत्मविश्वास, सतत स्वाध्याय कर आप जीवन में सफल हो सकते हैं।

कैरियर काउंसलिंग सेल कॉर्डिनेटर डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा कि निरंतरता, धैर्य, दृढ़ संकल्प, सकारात्मकता के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर समग्र व्यक्तित्व निर्माण की ओर बढ़ सकते हैं। अन्य वक्ताओं ने भी अपने अपने वक्तव्य प्रस्तुत की। मंच संचालन डॉ प्रभाकर कुमार, धन्यवाद ज्ञापन डॉ अरुण कुमार रॉय महतो ने किया।

ज्ञात हो कि, प्रतियोगी परीक्षाओं का उद्वेश्य परीक्षार्थी के ज्ञान, बुद्धि, तार्किक एवं विश्लेषणात्मक सोच, योग्यता, तर्क या परीक्षा के विषय के आधार पर किसी अन्य कौशल को मापना व विकसित करना है। एक दिवसीय सेमिनार में उपरोक्त के अलावा डॉ वासुदेव प्रजापति, प्रो. पी पी कुशवाहा, प्रो. संजय कुमार दास, प्रो. सुनीता कुमारी, कार्यालय कर्मी रविंद्र कुमार दास, सदन राम, आबिद जहां, बालेश्वर यादव समेत छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *