Advertisement

बेरमो से फुसरो स्टेशन तक रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाने की तैयारी

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। धनबाद रेल मंडल के गोमो- बरकाकाना रेल खंड के फुसरो-बेरमो स्टेशन मार्ग पर रेलवे की जमीन से आगामी 31 मई को अतिक्रमण हटाने की संभावना जतायीं जा रही है।

इसे लेकर रेल प्रशासन ने बोकारो जिला उपायुक्त को एक पत्र के माध्यम से कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए पुलिस बलों के साथ स्थानीय मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति करने का आग्रह किया है।

बताया जाता है कि पूर्व मध्य रेलवे धनबाद रेल मंडल के गोमो की ओर से बीते 23 मई को पत्र जारी करते हुए फुसरो में 31मई को रेलवे जमीन से अतिक्रमण हटाने की बात कही गयी है। इसे लेकर फुसरो के रहिवासियों में संशय व्याप्त है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *