Advertisement

पंचायती राज दिवस पर कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं द्वारा निकाली गई रैली

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। पंचायती राज दिवस के अवसर पर बोकारो जिला के हद में तेनुघाट में 24 अप्रैल को छात्राओं द्वारा रैली निकाली गयी।

जानकारी के अनुसार तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव की अगुवाई में पंचायती राज दिवस के अवसर पर कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं द्वारा पानी बचाने को लेकर एक रैली निकाली गई। पानी है गुणों की खान, पानी है धरती की शान, पानी अगर न बचाओगे, तो खुद प्यासे रह जाओगे जैसे नारों से तेनुघाट गूंज उठा, जब कस्तूरबा विद्यालय की बच्चियों ने रैली निकाली।

बताते चलें कि कस्तूरबा विद्यालय से निकलकर रैली पंचायत भवन तेनुघाट पहुंची। इसके बाद आई टाइप, ई टाइप कॉलोनी सहित अन्य कई जगह घूम कर वापस विद्यालय पहुंची। रैली जिस ओर से निकली वहां रहिवासियों ने बच्चियों का स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय की वार्डन, शिक्षिका, पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार पांडेय, पंचायत सेवक रूपा कुमारी, मुन्ना श्रीवास्तव, मधुलिका शरण, रंजू कुमारी, आशा देवी, शोभा देवी, सविता देवी, अमन झा, अजय महतो, सोनू सिंह आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *