Advertisement

ईद व् रामनवमी को लेकर कथारा ओपी में शांति समिति की बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। ईद तथा रामनवमी पर्व को लेकर 29 मार्च को बोकारो जिला के हद में कथारा ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो उपस्थित थे। अध्यक्षता गोमिया सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार व् संचालन ओपी प्रभारी ने किया।

आयोजित शांति समिति की बैठक में ओपी क्षेत्र के मुख्यतः पांच अखाड़ो जहां से रामनवमी का जुलूस निकलता है के संबंध में अखाड़ा कमेटी प्रमुखों से जानकारी ली गई। साथ हीं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करने की बात कही गई। त्योहार के दौरान क्षेत्र में शराबियों पर नकेल कसने तथा हुड़दंगियों पर कड़ी नजर बनाए रखने की मांग उपस्थित जनों द्वारा प्रशासन से किया गया। वक्ताओं द्वारा कहा गया की ओपी क्षेत्र के असनापानी व् झिरकी स्थित ईदगाह में ईद की नमाज के अवसर पर समुचित प्रशासनिक व्यवस्था की जाए।

मौके पर थाना के सहायक अवर निरीक्षक कृष्णानंद पाठक, सअनि गुप्तेश्वर पांडेय, श्रमिक नेता सह समाजसेवी अजय कुमार सिंह, बांध पंचायत के पंचायत समिति सदस्य चंद्र देव यादव, कथारा पंचायत के पंसस निभा देवी, समाजसेवी देवेंद्र यादव, शमशुल हक, राजेश पांडेय, मोहम्मद कलीम, मो. निजाम अंसारी, डॉ सर्जन चौधरी, जाबीर आलम, सुमित्रा देवी, सुनीता देवी, राजेन्द्र यादव, हेमू यादव, मो. मुर्शीद अंसारी, गंगाराम नायक, रामकुमार यादव, आशा देवी, श्रीमती देवी, संजोती देवी सहित दर्जनो गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *