रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार स्थित पीएमश्री एस एस +2 उच्च विद्यालय में विद्यालय परिवार ने 28 मार्च को प्रार्थना सभा में अपने पूर्ववर्ती छात्र को रेलवे में नियोजन को लेकर सम्मान समारोह आयोजित किया।
विद्यालय के सत्र 2013-2015 के पूर्ववर्ती छात्र राजेश कुमार के रेलवे टेक्नीशियन ग्रुप सी चेन्नई जोन में चयनित होने पर बधाई दी गयी एवं सम्मानित किया गया। विद्यालय के शंख हाउस समन्वयक डॉ अवनीश कुमार झा एवं गणित के वरीय शिक्षक अशोक कुमार रजवार ने छात्र राजेश को मेडल पहनाकर, उपहार देकर सम्मानित किया एवं मुंह मीठा कराया।
इस अवसर पर रेलवे में चयनित राजेश ने विद्यालय के छात्र – छात्राओं को मोबाइल की लत छोड़ कर एकाग्रचित्त होकर लक्ष्य केंद्रित कर पढ़ाई करने का सुझाव दिया। विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र के रेलवे में चयन पर प्राचार्य फारुक अंसारी, वरीय शिक्षक डॉ रणजीत कुमार झा, रामबाबू शुक्ल, महाकांत झा, अमित कुमार, त्रिभुवन नाथ पांडेय, सुजाता कुमारी, सुभय कुमार चक्रवर्ती, सीमा कुमारी, परमेश्वर बेसरा, डोमन महतो, जितेन्द्र कुमार सिंह, सुशीला कुमारी, खुर्शीद रजा, सूर्य नारायण ठाकुर, रिशु कुमार, अब्दुस सलाम, मेहताब खातून आदि ने बधाई दी। मौके पर मनीषा, टेकलाल, सुनेना, गायत्री, गीता, सुरोतन आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply