Advertisement

खनन विभाग की टीम ने जागेश्वर विहार थाना वन क्षेत्र में चलाया छापेमारी अभियान

अवैध रेट होल माइनिंग का मिला साक्ष्य, जेसीबी से सुरंगों के मुहाने को कराया बंद

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त के निर्देश एवं जिला खनन पदाधिकारी के मार्ग दर्शन में एक मार्च को जिला के हद में जगेश्वर विहार थाना क्षेत्र के मौजा दनिया के वन क्षेत्र में खनन टीम ने छापामारी अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार छापामारी में उक्त स्थल पर अवैध रूप से रेट होल माइनिंग कर कोयला खनिज कर उत्खनन करने का साक्ष्य पाया गया। उक्त स्थल पर अवैध रूप से कोयला खनिज का उत्खनन के दौरान बनाये गए सुरंगों के मुहाने को जेसीबी के माध्यम से टीम ने बंद कराया। वहीं, उक्त अवैध उत्खनन कार्य में संलिप्त अज्ञात पर जगेश्वर विहार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

छापेमारी अभियान टीम में खान निरीक्षक जितेंद्र कुमार महतो, खान निरीक्षक सीताराम टुडू, तेनुघाट वन प्रक्षेत्र के वन रक्षी अजीत कुमार मुर्मू, वनरक्षी विकास कुमार महतो, जगेश्वर विहार थाना के सहायक अवर निरीक्षक विशाल कुमार, वन विभाग के सुरक्षा बल एवं स्थानीय पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *