मुंबई। नगरसेवक विठ्ठल लोकरे (Vitthal Lokare) और उनकी पत्नी व पूर्व नगरसेविका सुनंदा विठ्ठल लोकरे (Sunanda Vitthal Lokare) कांग्रेस पार्टी को अलविदा कर शिवसेना में प्रवेश करने वाले हैं। पती -पत्नी दोनों ही अपना इस्तीफा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा को दे दिया है। बाकी की प्रक्रिया सोमवार को पूरी की जाएगी।
इस सबंध में मनपा एम पूर्व वार्ड क्रमांक 141 के नगरसेवक नगरसेवक विठ्ठल लोकरे ने बताया कि उन्होंने उत्तर मुंबई कांग्रेस जिलाध्यक्ष और कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। आगे की प्रक्रिया सोमवार को पूरा किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार करीब बारह बजे लोकरे मुंबई कांग्रेस के मुख्यालय जाएंगे और इस्तीफे की प्रक्रिया को पूरा कर वे सीधा मातोश्री जाने वाले हैं। इस दौरान उनकी पत्नी व पूर्व नगरसेविका सुनंदा विठ्ठल लोकरे भी रहेंगी।
इन दोनों के अचानक पार्टी छोड़ने के कारण कांग्रेस पार्टी को एक और झटका लगा है। लोकरे उत्तर मुंबई कांग्रेस के जिलाध्यक्ष थे। लोकरे पार्टी का जनाधार बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे थे। उनके जाने से पार्टी को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता भी शिवसेना का दामन थामने वाले हैं। एक सवाल के जवाब में लोकरे ने कहा कि कांग्रेस में किसी से हमारी शिकायत नहीं है। यह निर्णय मैने जनता के हित में लिया है। जल्द ही समर्थकों के साथ चर्चा कर मैं आगे की रणनीति बनाउंगा।
![]()













Leave a Reply