Advertisement

पटना में भोजपुरी फिल्म का पर करूं सिंगार का मुहूर्त

एस. पी. सक्सेना/पटना (बिहार)। बिहार की राजधानी पटना में 29 दिसंबर को पहलवान जी प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाले भोजपुरी फिल्म का पर करूं सिंगार का मुहूर्त किया गया। यह फिल्म फरवरी में फ्लोर पर जायेगी।

उक्त जानकारी देते हुए फिल्म के अभिनेता व् चर्चित टीवी कलाकार मनीष महीवाल ने बताया कि फिल्म का पर करूँ सिंगार का निर्देशन संजय सिन्हा करेंगे, जबकि फिल्म के नायक के रूप में कृतन अजितेश का चयन किया गया है। साथ हीं फिल्म में स्थानीय कलाकारों में मनीष महिवाल, विनीता सिंह, इशू शर्मा अनुबंधित किए जा चुके हैं, बाकी कलाकारों का चयन किया जाना है। फिल्म में छायांकन सानू सिन्हा, प्रोडक्शन साहिल मिश्रा और म्यूजिक अमन श्लोक का होगा।

उक्त फिल्म के मुहूर्त के मौके पर अतिथि के रूप में डॉ गुलाम गौस, धीरज कुमार, पावन कुमार, रामाशंकर चौधरी, उदय सिंह, शशिकांत गुप्ता उपस्थित थे। मौके पर समाजसेवी डॉ अजीत यादव ने कहा कि फिल्म नीति के कारण बिहार में फिल्म का माहौल तैयार हुआ है। मुहूर्त के अवसर पर कलाकारों ने एक सीन का प्रदर्शन भी किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *