Advertisement

राकोमयू क्षेत्रीय कार्यालय में पूर्व पीएम के निधन पर शोकसभा

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कथारा क्षेत्रीय कार्यालय में 28 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई।

राकोमयू के रीजनल उपाध्यक्ष सह कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत पूर्व पीएम डॉ सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर अजय कुमार सिंह ने कहा कि 92 वर्ष की आयु में डॉ सिंह का निधन होना भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने बताया कि वे रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में देश को सेवाएं दी। पूर्व पीएम नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री रहे और देश में आर्थिक उदारीकरण की नींव रखी। भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था के लिए यह एक बड़ी क्षति है।

उन्होंने बताया कि दिवंगत डॉ मनमोहन सिंह के कार्यकाल में भारत में अर्थिक सुधार, सुचना के अधिकार कानून सहित दूरगामी लक्ष्य वाली योजनाओं को क्रियान्वित किया गया। उनकी विद्वता, सहजता और ईमानदारी सदैव भारतीय जनमानस में रहेगी।

शोकसभा में सिंह के अलावा वेदव्यास चौबे, आशीष चक्रवर्ती, चंद्रशेखर प्रसाद, विजय यादव, देवासीष आस, संतोष सिन्हा, सुजीत मिश्रा, हेमंत कुमार, बिंदु चंद्र हेंब्रम, पिंटू राय, प्रमोद यादव, बी एन तिवारी, जगरनाथ प्रसाद, सविता सिन्हा, यजो देवी, मीना देवी सहित दर्जनों यूनियन के सदस्य एवं पदाधिकारीगण मौजूद थे। संचालन विजय यादव ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *