Advertisement

हाईवा की चपेट में आने से आरईडी के स्पेशल सुपरवाइजर की मौत

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। सेल के बोकारो इस्पात संयंत्र के रिफैक्टरी इन्जीनियरिंग डिपार्टमेंट (आरईडी) विभाग में स्पेशल सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत ठेका मजदूर सत्येन्द्र तिवारी की 28 दिसंबर को हाइवा की चपेट में आने से मौत हो गयी। उनकी मृत्यु धमन भट्ठी के निकट हाईवा के चपेट में आने से हो गई।

जानकारी के अनुसार स्व. तिवारी मेसर्स सर्वेश रिफैक्टरीज प्राइवेट लिमिटेड के सब भेन्डर मेसर्स शारदा इन्टरप्राइजेज में कार्यरत थे। दोपहर 11 बजे हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने पूरे प्लांट को स्तब्ध कर दिया।

दुर्घटना की खबर पाकर एचएमएस से संबद्ध क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ के महामंत्री सह सदस्य एनजेसीएस राजेंद्र सिंह धमन भट्ठी के सैकड़ो मजदूरो के साथ घटना स्थल पर पहुँचे। उन्होंने कहा कि सेल/बोकारो प्रबंधन हमेशा की भाँति घटना पर लीपापोती करने के मंशा से पहुँची है, मगर सिंह ने प्रबंधन के अधिकारियो को आड़े हांथो लेते हुए कहा कि मृतक के आश्रित को अविलम्ब नियोजन दिया जाय। तब पार्थिव शरीर उठाने की प्रकिया होगी। कहा कि अगर किसी प्रकार भी मामले की लीपापोती का प्रयास हुआ तो प्रबंधन अंजाम भुगतने को तैयार रहे।

मामले पर यूनियन महामंत्री सिंह के कड़े रूख को देखते हुए प्रबंधन ने अपराह्न मृतक के आश्रित को स्थाई नियोजन पत्र सौंपा। मौके पर सिंह के साथ शशि भूषण, धमन भट्ठी के विपिन कुमार सिंह, विजय कुमार, अम्बेडकर, संतोष कुमार, असलम अंसारी, हनीफ अंसारी, वासुदेव कुमार समेत सैकड़ो नियमित एवं ठेका मजदूर उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *