Advertisement

अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाया गया वीर बाल दिवस

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फुसरो में 27 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया गया। जिसका शुभारंभ वंदना सभा में प्रधानाचार्य पंकज कुमार मिश्रा, सचिव अमित कुमार सिंह, पूर्व कोषाध्यक्ष दयानन्द वर्णवाल द्वारा सामूहिक रूप से फतेह सिंह और जोरावर सिंह के चित्र के सामने दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन कर किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने बताया कि बहुत ही छोटे उम्र में अपनी धर्म निष्ठा की लाज बचाने के लिए फतेह सिंह और जोरावर सिंह ने अपनी जीवन की आहुति दे दी।यह प्रेरणा उनको अपने पिता दशमेश गुरु गोविंद सिंह से मिला, जिसका उन बच्चों ने लाज रखा तथा इस्लाम कबूल करने से मना कर दिए। जिसके कारण उनको जिंदा दीवार में चुनवा दिया गया। आज के समाज के भैया बहनों को उनके जीवन से सिख लेनी चाहिए कि अपने जीवन में कभी भी देश सेवा ओर धर्म रक्षा हेतु अवसर मिले तो हमेशा तत्पर रहना चाहिए।

अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कोषाध्यक्ष दयानन्द वर्णवाल ने कहा कि देश सेवा और धर्म रक्षा के बिना मनुष्य पशु समान है। भैया बहनों से उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि हमेशा तत्पर रहें, भविष्य कभी भी अवसर दे सकता है। यहां विद्यालय के भैया ने फतेह सिंह और जोरावर सिंह का रूप बना कर उनके बलिदान को नाट्य रूप में प्रस्तुत किया। शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी आचार्य बंधु भगिनी एवं कर्मचारी बंधु भगिनी का विशेष योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *