Advertisement

तोपचांची में मेला-सह-प्रदर्शनी का आयोजन

सरकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुचाएं पदाधिकारी- विधायक

एस. पी. सक्सेना/ धनबाद (झारखंड)। तोपचांची प्रखंड के हटिया मैदान (Hatia Ground) में मेला सह प्रदर्शनी (Fair Exhibition) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक राजकिशोर महतो एवं विशिष्ठ अतिथि के रुप में तोपचांची के प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार उपस्थित थे। उक्त जानकारी आजसू पार्टी के तोपचांची प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद महतो ने दी।

प्रखंड अध्यक्ष महतो के अनुसार मेला में विधायक राजकिशोर महतो ने कहा कि सूचना प्रशासन मंत्रालय एवं पदाधिकारीयों को आम जनता के हितों में बनी कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम करें। क्योंकि जनता को पता नहीं है कि किस विभाग में उनके लिए लाभकारी योजनाएं चल रही है। जनता को जागरुक करने के लिए पदाधिकारियों को संकल्प लेना होगा कि जनता के बीच कल्याणकारी योजना कैसे पहुंचे।

वैसे योजना बनाएं जो सफल हो सके। उन्होंने चेकडैम के जीर्णोद्धार कराने के लिए भी योजना बनाने हेतु ध्यान देने के लिए कहा। विधायक ने डोभा निर्माण को असफल बताया। डोभा निर्माण को वैज्ञानिक ढंग से कराने पर बल देते हुए कहा कि यदि वैज्ञानिक ढंग से डोभा का निर्माण कराया गया होता तो आज रिजल्ट कुछ और होता। यहां विधायक महतो ने महिला समुह को ऋण, कृषि ऋण, लाभुकों के गैस वितरण भी किया।

मौके पर मुख्य रुप से विधायक प्रतिनिधि हलधर महतो, आजसू प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद महतो, तोपचांची रेंजर, कृषि पदाधिकारी, आजसू नेता सदानंद महतो, सचिव रामचंद्र ठाकुर, झारखंड आंदोलनकारी पुनीत महतो, भवानी महतो, कोकील महतो, आजसू युवा नेता संजय महतो, खिरोधर महतो, अनोज कुमार, तेजनारायण, पंकज आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *