राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। झारखंड श्रमिक संघ यूनियन की एक बैठक एक दिसंबर को सरना समिति कार्यालय में आयोजित किया गया। अध्यक्षता यूनियन के बेरमो प्रखंड अध्यक्ष गणेश राम तथा संचालन उपाध्यक्ष गोविंद राम ने किया।
बैठक में संगठन के विस्तार करने, संगठन के माध्यम से कार्यक्रम करने तथा मजदूरों के अधिकारों का हनन न हो विषय पर विशेष चर्चा की गयी। बैठक में बेरमो प्रखंड के 19 पंचायतों में समिति का गठन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
यूनियन के अध्यक्ष ने कहा कि बेरमो प्रखंड के 19 पंचायतों में संगठन का विस्तार किया जाएगा। साथ हीं मजदूरों के अधिकारों का हनन न हो हमारा यही प्रयास रहेगा। बैठक में सरजू रजक, मणि राम मुर्मू, रीता देवी, असमत अंसारी, सवाना किस्कू, मुकेश रविदास, करण कुमार, सुमित रवानी, बबीता देवी, सोना किस्कू, हनीफ अंसारी, संजय कुमार आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply