Advertisement

काली मंदिर समिति ने जरूरतमंद महिलाओं के बीच किया साड़ी का वितरण

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। काली मंदिर संचालन समिति की ओर से इक्कावन जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम में संचालन समिति के पदाधिकारी व् सदस्यगण मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार एक दिसंबर को बोकारो जिला के हद में गोमिया मोड़ स्थित काली मंदिर के प्रांगण में काली मंदिर संचालन समिति की ओर से इक्कावन जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया।

इस संबंध में मंदिर संचालन समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष समिति द्वारा मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाया गया साड़ी जरूरतमंद महिलाओं के बीच वितरण किया जाता है। कहा गया कि जल्द ही संचालन समिति के सौजन्य से जरूरतमंद रहिवासियों के बीच कंबल का भी वितरण किया जाएगा। ज्ञात हो कि, काली मंदिर संचालन समिति की ओर से आयेदिन समाजिक कार्यो में भी बढ़ चढकर हिस्सा लिया जाता रहा है।

मौके पर काली मंदिर संचालन समिति के संरक्षक डॉ सुरेंद्र राज, अध्यक्ष जगदीश प्रसाद स्वर्णकार उर्फ मुखियाजी, सचिव प्रदीप रवानी सहित विपिन कुमार, अनिल स्वर्णकार, धनेश्वर साव, किशोर कुमार साव, बसंत जयसवाल, केदार रवानी, सुखदेव साव, प्रकाश अग्रवाल, राजेंद्र रवानी, सुनील चौधरी, विनोद अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *