Advertisement

फुसरो से लुटा गया बोलेरो मराफारी से बरामद

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो बाज़ार राम रतन स्कुल के पीछे से अज्ञात अपराधी द्वारा लुटे गये बोलेरो वाहन को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार लुटे गये सफ़ेद रंग की बोलेरो वाहन क्रमांक JH09BB/9084 को अज्ञात अपराधी द्वारा चाक़ू दिखाकर लूटकर भागने का प्रयास किया गया। जिसकी सूचना प्राप्त होने पर बेरमो थाना की पुलिस के सहयोग से वाहन से पिछाकर लूटी गई वाहन को माराफारी थाना क्षेत्र के आहर बस्ती से बरामद किया गया।

बताया जाता है कि इस दौरान अंधेरे का लाभ उठाकर अपराधी भागने में सफल रहे। इधर बोलेरो चालक के आवेदन के आधार पर बेरमो थाना में कांड संख्या 162/24 दर्ज कर अन्य बिंदुओं पर अनुसंधान कर छापामारी की जा रही है। बोलेरो वाहन जिओ कंपनी के अन्तर्गत कार्य करता था। पुलिस की तत्परता से लूटी गई वाहन को बरामद कर लिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *