Advertisement

शिशु विकास विद्यालय में संविधान दिवस पर कार्यक्रम

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के संडे बाजार स्थित शिशु विकास विद्यालय में 26 नवंबर को संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संविधान के मुल प्रस्तावना को विद्यार्थियों के बीच पढ़ा गया।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अफजल अनीस ने विद्यालय पहुंच कर प्रात: प्रार्थना सभा के बाद स्वयं से पढ़कर बच्चों को संविधान के मुल प्रस्तावना को पढ़वाया।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि भारत के स्वाधीनता के बाद जिस संविधान सभा का गठन हुआ था, उसने 26 नवम्बर 1949 को आकार ले लिया था।

इसमें तब कुल 395 अनुच्छेद, आठ अनुसूचियों के साथ ही 22 भाग थे। जबकि वर्तमान में 448 अनुच्छेद, 12 अनुसूचियों के साथ 25 भाग हैं। इसी संविधान को 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। इस दिवस को सम्पूर्ण भारत में स्वाधीनता दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह एक राष्ट्रीय पर्व है। मौके पर विद्यालय के कई शिक्षक-शिक्षिका मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *