एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद कार्यालय मे 26 नवंबर को संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर सर्व प्रथम संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। नगर परिषद के प्रशासक राजीव रंजन ने कहा संविधान क्या है इसका इतिहास पहले समझना होगा, कि संविधान क्या है? उन्होंने कहा कि यह सबको एक स्थान देता है। यह भेदभाव किसी से नहीं करता है।
कहा कि भारत के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान के रूप में दुनिया का सबसे बड़ा संविधान बनाकर तैयार किये। यह विश्व मे सबसे बड़ा संविधान माना जाता है, जिसमे 448 अनुच्छेद 12 अनुसूचियाँ और 94 संसोधन शामिल हैं। इसको बनाने में 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन का समय लगा था। 29 अगस्त 1947 को भारत के संविधान सभा का मसौदा तैयार करने वाली समिति की स्थापना की गई थी।
इसके अध्यक्ष डॉ भीमराव अम्बेडकर की नियुक्ति हुई थी। कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू होने से पहले आज ही के दिन 26 नवम्बर 1949 को इसे अपनाया गया था। संविधान सभा के सदस्यों ने पहला सेशन 9 दिसम्बर 1947 को आयोजित किया था, जिसमें संविधान सभा के 207 सदस्य के कमिटि के अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर ही थे।
उन्होंने अंत मे संविधान के प्रस्तावना पढा और सभी को संविधान की शपथ दिलाई। डॉ भीमराव अम्बेडकर के अनुयायियों ने संविधान जिंदाबाद और बाबा साहब अमर रहे के जयकारे व नारों से सभा गुंज उठा। मौके पर कनीय अभियंता राजेश प्रसाद गुप्ता, कर्मी प्रधान सहायक हरेंद्र कुमार, राजीव रंजन कुमार, पंकज अग्रहरि, सुजीत कुमार, शंकर कुमार, दिव्यांश मिश्रा, मनीषा कुजूर, सपना देवी, मंजू देवी, रवि कुमार, अजमेरी लाल आदि मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply