Advertisement

प्रधान कार्यालय में कोलफील्ड मजदूर यूनियन बीएंडके क्षेत्र की बैठक

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में करगली बाजार स्थित प्रधान कार्यालय में बीएंडके क्षेत्र कोलफील्ड मजदूर यूनियन के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक 26 नवंबर को आयोजित किया गया। अध्यक्षता यूनियन के केन्द्रीय सचिव मघूसूदन भट्टाचार्य ने तथा संचालन एरिया सचिव आभाष चन्द गांगुली द्वारा किया गया।

बैठक में सर्वप्रथम मुख्य रूप से क्षेत्र में सभी शाखा के यूनियन की सदस्यता की समीक्षा की गई। तत्पश्चात बारी-बारी से सभी यूनिट के सचिव और अध्यक्ष से सदस्य्ता की जानकारी ली गयी। साथ ही साथ यूनियन की मजबूती पर बल दिया गया। वही सदस्यता अभियान में अपना योगदान देने के लिए सभी को धन्यवाद और बधाई दी गई।

बैठक में मुख्य रूप से दिनेश मुंडा, विश्वनाथ घांसी, रोहित राम, आलोक रंजन अकेला, अमलेश शर्मा, योधन साहू, रमेश गिरी, मनमोहन यादव, नागेंद्र गुप्ता, शक्ति मंडल, रंजीत मंडल आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *