Advertisement

एंटॉप हिल पुलिस के हत्थे चढ़ीं लापता नाबालिग लड़कियां

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। एंटॉप हिल की हद से लापता दो नाबालिग लड़कियों को ढूंढने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, बात दो नवंबर 2024 की है। एंटॉप हिल के नव तरूण नाइक नगर निवासी श्रीमती सावरिम्मा मुर्गन देवेन्द्र (35) कोकरी आगर ने दोनों लड़कियों के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराई थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त रागसुधा आर. मैडम के नेतृत्व में अपहृत लड़कियों की तलाश तकनीकी व अन्य तरीकों से शुरू की गई।

मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़कियों को ढूंढने की कार्रवाई में सापोआ, सायन प्रभाग, शैलेन्द्र धीवर और एंटॉप हिल पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी भागवत गरांडे , पोनि क्राइम संजय जगताप, पोनि दीपक जाधव, अपराध जांच दल अधिकारी सपोनी पाटिल, मदाने, पौपानी कदम, पोशी-110795 आदि की टीम ने काल्पनिक नाम संगीता और अनीता को अपने क्षेत्र से ही हिरासत में ले लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संगीता और अनीता दोनों सहेली थीं। इस दोनों की तलाश पुलिस उपायुक्त परिमंडल 4 रागसुधा आर. मैडम के नेतृत्व में शुरू किया गया। इस दौरान अपहृत लड़कियों की तकनीकी तरीकों से तलाश की जाने लगी। इसके लिए पुलिस की टीम ने इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरे को खंघालने लगी। लेकिन कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली। एंटॉप हिल पुलिस स्टेशन से अपहृत लड़की को ढूंढने के लिए पुलिस उपायुक्त के आदेश पर कई ऑपरेशन भी चलाया गया।

इसी बीच मिल स्पेशल पोहवा/32695 कुंचीकोर्वे एवं पोहवा- 061751 खंडारे को गुप्त मुखबिर से मिली सूचना मिली।गुप्त सूचना के आधार पर निर्भया टीम की मदद से अपहृत लड़कियों को एंटॉप हिल पुलिस स्टेशन की हद से ही हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल आगे की कार्रवाई और जांच की जा रही है।

Tegs: #Missing-minor-girls-caught-by-antop-hill-police

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *