Advertisement

जयंती पर याद किए गए सरदार वल्लभ भाई पटेल

जिला प्रशासन व् पुलिस पदाधिकारियों ने लौह पुरुष की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में 31 अक्टूबर को मनाया गया। इस अवसर पर बोकारो जिला मुख्यालय से सटे गरगा पुल चास स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर जिला प्रशासन के पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों समेत अन्य दर्जनों गणमान्य द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर सरदार पटेल को नमन किया गया।

सरदार पटेल जयंती के अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की आजादी के बाद विभिन्न रियासतों को भारत संघ में एकीकृत करने में अग्रणी भूमिका निभाई थी। भारत की आजादी में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हमें उनके द्वारा दिखाए मार्ग को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। कहा गया कि युवा वर्ग को उनके विचारों से सीख लेनी चाहिए और उन्हें एकता तथा समाजसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।

इस अवसर पर बोकारो के डीपीएलआर मेनका, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, डीसीएलआर चास प्रभाष दत्ता, एसडीपीओ चास प्रवीण कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी, पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *