Advertisement

ढ़ोरी क्षेत्र के पांच सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गयी सम्मानपूर्वक विदाई

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय के सभागार में 30 अक्टूबर को सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के पांच सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी़।

इस अवसर पर क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) रंजय सिंहा और श्रमिक प्रतिनिधियों ने सेवानिवृतों को शॉल ओढ़ाया और मोमेंटो, उपहार व श्रीफल देकर सम्मानित किया। साथ हीं उनके सुखमय भविष्य की कामना की। समारोह में जीएम सिंहा ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों से नये कामगारों को काफी कुछ सीखने को मिला है। उन्होंने कहा कि कंपनी हित में की गयी इनकी सेवा को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।सेवानिवृत्त कर्मी कंपनी से मिली राशि का सदुपयोग करें।

समारोह का संचालन एसओपी प्रतुल कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह ने किया। मौके पर कार्मिक प्रबंधक मोहम्मद तौकीर आलम सहित यूनियन नेता रविंद्र कुमार मिश्रा, भीम महतो, गोवर्धन रविदास, विनय सिंह, जवाहर लाल यादव, अविनाश सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *