Advertisement

अनुमंडल कार्यालय में गोमियां और बेरमो विधानसभा चुनाव को लेकर स्क्रुटनी

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बोकारो जिला के हद में अनुमंडल कार्यालय बेरमो में नामांकन प्रपत्र जमा करने के बाद 34 गोमिया विधानसभा एवं 35 बेरमो विधान सभा का 30 अक्टूबर को स्क्रूटनी किया गया। दोनों विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रत्याशियों के द्वारा दाखिल नामांकन पत्र का स्क्रुटनी निर्वाची पदाधिकारी मुकेश मछुआ एवं मुमताज अंसारी द्वारा सभी प्रत्याशियों के समक्ष की गई।

बताया जाता है कि बेरमो विधान सभा से तीन प्रत्याशी का नामांकन रद्द किया गया। यहां कुल 18 प्रत्याशी में से तीन का नामांकन रद्द हो जाने के बाद अब 15 प्रत्याशी बेरमो विधान सभा में अपनी किस्मत आजमाएंगे। अब देखना है कि आगामी 23 नवंबर को बेरमो का ताज किसके सर पे सजेगा।
इसी क्रम में गोमियां विधान सभा के लिए कुल 21 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था।

जिसमे 8 प्रत्याशी का नामांकन निर्वाची पदाधिकारी द्वारा रद्द किया गया। अब यहां 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे है। यहां कई दिग्गज मैदान में है। देखना दिलचस्प होगा कि गोमियां का ताज किसके सर पे सजेगा। ज्ञात हो कि गोमियां से जिनका नामांकन रद्द हुआ उसमें देव नारायण मुर्मू, अजय कुमार उर्फ अजय महतो, राजेश्वर महतो, मृणाल कांति देव, रविशन मांझी, अमरेश कुमार महतो, निखिल कुमार सोरेन, मोहम्मद अब्दुल मनान शामिल है।

गोमियां के विधानसभा निर्वाची पदाधिकारी मुमताज अंसारी और बेरमो विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी मुकेश मुछवा ने बताया कि सभी प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया गया था तथा सत्यापित कॉपी स्क्रुटनी से पूर्व जमा करने का समय दिया गया था, परंतु समीक्षा से पूर्व अधूरा प्रपत्र पूर्ण कर उनके द्वारा जमा नहीं किया गया। जिसके कारण वैसे प्रत्याशी का नामांकन प्रपत्र को रद्द किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *