प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो विधानसभा के एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुमार पांडेय ने 29 अक्तूबर को पेटरवार प्रखंड के चांदो के पांच एवं अंगवाली दक्षिणी के छह स्थलों का दौरा किया।
इस अवसर पर उन्होंने मतदाताओं से समर्थन की अपील की।
इस अवसर भाजपा प्रत्याशी पांडेय ग्रामीणों से मिलकर उनसे आगामी विधानसभा चुनाव में अपने पक्ष में समर्थन मांगा। उन्होंने चांदो के बसेरिया, कुसमाटांड़, गरीचौक, कुसलबंधा, भूलनखेतको तथा अंगवाली दक्षिणी पंचायत के हिरटांड़, डुमरियाटांड़, बारकेंदुआ, झोपरोटांड़, मधुपुर, कर्माचौकी आदि टोलों में जन-संपर्क अभियान चलाया।

प्रायः हरेक जगहों पर पुरुष,महिला जुटी थी,जो अपनी समस्याएं गिना रहे थे।भाजपा प्रत्याशी पांडेय ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि मेरी जीत हुई तो निश्चय ही समस्याएं दूर करेंगे। मौके पर भाजपा नेता देवी दास, मंडल अध्यक्ष सचिन मिश्रा, हिमाचल मिश्रा, मनोज ठाकुर, एसटी मोर्चा के अनिल मुर्मू, संयोजक जीतलाल मुर्मू, मोहन मांझी,अशोक नायक,आदि।
आशीष नायक, ज्योति सिंह, दीपक सिंह, सोमर करमाली, सोहन गंजू, राजेंद्र मुर्मू, बिनोद किस्कू, सोहराय मुर्मू, बिनोद यादव, मथुर यादव, पूषा यादव सहित काफी महिलाएं थी।
बीच मार्ग करिया पत्थला, चेंगरघुटू में कई महिलाएं रोककर प्रत्याशी पांडेय का भव्य स्वागत किया।
![]()













Leave a Reply