Advertisement

नेक पहल: हादसों से बचाव को ले पशुओं के गले में लगाया गया रेडियम बेल्ट

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो बाजार क्षेत्र में आवारा पशुओं को रेडियम बेल्ट पहनाने का काम चल रहा है। फुसरो नया रोड के छात्रो द्वारा यह पहल की जा रही है।

इस नेक कार्य में लगे युवाओं का मानना है कि इस पहल से सड़क हादसों में कमी आने की उम्मीद है। इसके लिए विशेष तरह की 500 रेडियम बेल्ट बनवाई गई है। हालांकि, छात्रों ने अब तक लगभग 100 आवारा पशुओं के गले में रेडियम बेल्ट बांधी गयी है। ज्ञात हो कि, आयेदिन क्षेत्र की सड़कों पर होने वाले हादसों में बड़ी संख्या में वाहन चालकों तथा राहगीरों की मौत होती है।

अनेक बार ऐसा होता है कि सड़क पर चलने वाले आवारा पशु हादसे का कारण बनते हैं। उनके गले में रेडियम पट्टा इन पशुओं के लिए एक सिग्नल का काम करेगी। ऐसे में रात्रि में वाहनों की लाइट से पशुओं के गले में लगा रेडियम बेल्ट चमकने लगेगी, जिससे सड़क हादसों में कमी लाई जा सकेगी।

आवारा पशुओं के गले में रेडियम पट्टा लगानेवालो में स्थानीय युवा आदित्य सिंह, बादल राज, शुभम् गुप्ता, जयनाथ कुमार, राहुल यादव, नवीन कुमार महतो, अंकित मिश्रा, चंदन कुमार, आश्विनी मिश्रा शामिल हैं। युवाओं ने बताया कि हम रात के समय इन पशुओं और वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए यह कर रहे हैं।

हम उच्च क्वालिटी के रेडियम टेप का इस्तेमाल कर रहे हैं। कहा कि बीते एक सप्ताह से जानवरों के गले में उक्त बेल्ट लगाना शुरू कर दिये थे। गौरतलब है कि भारत में सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या अन्य देशों की तुलना में कहीं ज्यादा है। ये हादसे कई कारणों से होते हैं, लेकिन इनमें ये आवारा पशु भी प्रमुखता से आते हैं। आंकड़ों की बात करें तो हर साल करीब डेढ़ लाख सड़क हादसों में मौत हुई है।

इस तरह से हर दिन सड़क हादसों में करीब 400 आम व् खास को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है। सरकार ने इन सड़क हादसों की संख्या में kmib लाने के लिए बीते साल नए परिवहन नियमों को भी लागू कर दिया, जिसके चलते यातायात नियम तोड़ने के बाद अब भारी जुर्माना भरना पड़ता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *