मतदाताओं के साथ शामिल हुए नेता और अभिनेता
प्रहरी संवाददाता/मुंबई। कांग्रेस के दिग्गज नेता व प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष मो. आरिफ (नसीम) खान ने चांदीवली विधानसभा क्षेत्र से महाविकास अघाड़ी के बैनर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। उन्होंने सोमवार की सुबह ठीक 10 बजे साकीनाका मेट्रो स्टेशन से 90 फीट रोड, काजुपाड़ा पाइपलाइन से एलबीएस रोड होते हुए विद्याविहार स्थित 168 चुनाव निर्णय अधिकारी के कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। साकीनाका से विद्याविहार चुनाव कार्यालय तक करीब 8 से 10 हजार लोगों का कारवां उनके साथ था। इस दौरान जगह-जगह महिलाओं ने आरती उतारी और उन्हें चुनाव जीतने का आशीर्वाद दिया, इस दौरान जगह-जगह फूल-मालाओं की वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस विधायक भाई जगताप, पूर्व मंत्री सुरेश शेट्टी, मुंबई कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष चरण सिंह सपरा, शिवसेना (उभठ) के विजू शिंदे, सोमनाथ सांगले, एस अन्नामलाई, बालाजी सांगले, सनी आचरेकर, प्रशांत नलगे, हीरालाल यादव, बालकृष्ण गेट, मयूर राठौड़, उमाकांत भांगिरे, प्रशांत मोरे, चंदन सावंत, साईनाथ कटके राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) मुंबई महासचिव बाबू बट्टेली, तालुका अध्यक्ष अबू स्वालेहा, रत्नाकर शेट्टी, व्यासदेव पवार, चेतन जाधव, फरमान रेन, शांताराम मोरे, आरिफ शेख, राजेंद्र धवल, महिला तालुका अध्यक्ष छाया मयेकर के साथ समाजवादी पार्टी और अन्य दलों के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tegs: #Naseem-khan-filed-nomination-papers-from-chandivali
![]()













Leave a Reply