Advertisement

अंगवाली उच्च विद्यालय में शिक्षकों की बहाली को लेकर साक्षात्कार

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उच्च विद्यालय में विभिन्न विषयों के शिक्षक तथा शिक्षिकाओं की बहाली को लेकर बीते 30 सितंबर को अभ्यर्थियों से साक्षात्कार लिये गए।

बता दें कि, पूर्व में विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रकाशित निविदा के तहत कुल नौ अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया था, जिसमे आज मात्र सात अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए। इसमें भौतिकी के दो, अर्थशास्त्र के दो, अंग्रेजी के एक, गणित के लिए एक तथा लिपिक पद के लिए एक अभ्यर्थी शामिल थे।

बताया जाता है कि उपस्थित सभी अभ्यर्थियों से कसमार प्रखंड के हद में हरिजन आदिवासी विकास उच्च विद्यालय पिडगूल के प्रधानाध्यापक डॉ जीतलाल महतो एवं पूर्व प्राचार्य सह शिक्षाविद उमेश कुमार जायसवाल द्वारा बारीकी से क्रमवार संबंधित विषयों का साक्षात्कार लिया गया। मौके पर प्रधानाचार्य निभा आयंद, समाजसेवी गौरीनाथ कपरदार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *