एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार बोकारो जिला के हद में विद्यालय रुक्मिणी देवी पब्लिक स्कूल फुसरो में एक अक्टूबर को स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया।
जानकारी के अनुसार स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के क्रियाकलाप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम सुबह वर्ग नर्सरी से 12 के बच्चों के साथ-साथ विद्यालय के निदेशक, प्राचार्या, उप प्राचार्य एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यालय, घर, आस-पड़ोस, सार्वजनिक स्थल आदि जगहों पर स्वच्छता के प्रति अपने कर्तव्यों की शपथ ली। इसके बाद विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर एवं फुसरो रेलवे स्टेशन परिसर में श्रमदान करते हुए साफ-सफाई की गई। साथ हीं स्वच्छता के महत्व को समझाते हुए स्वास्थ्यवर्धक, पौष्टिक आहार से भरपुर खाने हेतु बाते बताई गई एवं जंक फुड से होने वाली बीमारी तथा इसे न खाने की सलाह दी गयी।

सार्वजनिक जगहों पर मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता के प्रति रहिवासियों को जागरुक करने का प्रयत्न किया गया तथा विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे निबंध, चित्रकला, क्विज, बाद-विवाद का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
मौके पर विद्यालय के उप प्राचार्य गुरुचरण महतो, आनंद किशोर, मनोज कुमार, अर्चना कुमारी, रुबी रानी सरकार, सुदीपा ज्योति, अजय रजवार, ओम प्रकाश महतो, रवीन्द्र प्रसाद महतो, शिल्पा कुमारी, ज्योति सिन्हा, नीलू सिंह, सरस्वती सिंह आदि शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply