मुंबई। दक्षिण मुंबई से कांग्रेसी उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा के खिलाफ शिवसेना ने 50 करोड़ रुपए का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। महानगरीय दंडाधिकारी न्यायालय में मुकदमा दायर करने के साथ- साथ देवड़ा के खिलाफ साइबर अपराध शाखा और जिलाधिकारी से भी मामले की शिकायत की गई है। शिवसेना कार्यकर्ता सूरज चव्हाण ने 18 अप्रैल को दायर हलफनामे में दावा किया है कि देवड़ा ने जानबूझकर शिवसेना की छवि खराब करने के लिए गलत बयान दिया जबकि वे जानते थे कि इस हरकत के पीछे मनसे थी।
दरअसल देवड़ा ने 4 अप्रैल को झवेरी बाजार इलाके में एक चुनावी रैली में जैन समुदाय से शिवसेना को वोट न देने की अपील करते हुए कहा था कि शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पर्युषण के दौरान जैन मंदिर के सामने मांस पकाया था। चव्हाण ने कहा कि यह काम महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने किया था।
इस मामले में चुनाव आयोग के निर्देश पर पहले ही देवड़ा के खिलाफ एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। अपने हलफनामे में चव्हाण ने देवड़ा के खिलाफ कार्रवाई के साथ- साथ 50 करोड़ रुपए हजार्ने की भी मांग की है। चव्हाण के मुताबिक वे देवड़ा की उम्मीदवारीरद्द करने की भी मांग करेंगे।
![]()













Leave a Reply