Advertisement

आज आधी रात से श्रीलंका में आपातकाल

साभार/ कोलंबो। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक और बम धमाका हुआ है। यह धमाका चर्च के नजदीक बम को निष्क्रिय करते वक्त हुआ। आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आज ही पुलिस को एक बस स्टेशन से 87 बम डेटोनेटर मिले। रविवार को ही श्रीलंका में अलग-अलग आठ धमाके में 290 लोगों की मौत हो गयी थी और 500 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। मरने वालों में आठ भारतीय भी शामिल हैं।

ईस्टर के दिन हुए इस सिलसिलेवार धमाकों के मद्देनजर श्रीलंका के राष्ट्रपति आज आधी रात से देश भर में आपातकाल लागू करने का ऐलान कर सकते हैं।
राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) की एक बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया। सरकार ने मंगलवार को राष्ट्रीय शोक दिवस की घोषणा की है।

श्रीलंका में सबसे भीषण विस्फोट में रविवार को कोलंबो में सेंट एंथनी चर्च, नेगोंबो में सेंट सेबेस्टियन चर्च और बट्टीकालोआ में जिओन चर्च को निशाना बनाया गया। कोलंबो में तीन फाइव स्टार होटल- शांगरी ला, कीनामोन ग्रैंड और किंग्सबरी में भी विस्फोट हुआ। पुलिस ने अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *